फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में युवक ने दी फंदा लगाकर जान 

Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के मोहल्ला संख्या तीन में सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बंद कमरे में एक युवक का फंदे पर शव झूल रहा है। पुलिस मौके पर पंहुच गई। पुलिस ने शव को उतार कर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल और ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या तीन निवासी सोनू (25) पुत्र मोहम्मद शफीक दिल्ली में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह रविवार को दिल्ली से यहां आया था। सोमवार की सुबह उसका शव फंदे पर झूलता मिला। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत प्रभारी कोतवाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने लोगों से इसके संबंध में जानकारी जुटाई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजीव प्रताप ने बताया कि सोनू ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई इस बारे कहना अभी संभव नहीं है, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी तो ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें