फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज युवक ने एटीएम से  निकाले साढ़े तीन हजार रुपये

Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
जालसाज युवक ने एटीएम से  निकाले साढ़े तीन हजार रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बा दहगवां में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास मंडराते जालसाजों ने शुक्रवार को एक महिला को अपना शिकार बनाया। मददगार बनकर आए एक जालसाज ने एटीएम से तीन हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए और चंपत हो गया। दहगवां निवासी विमलेश कुमारी पत्नी राजकुमार सिंह स्थित एटीएम से पैसा निकालने के लिए आई थीं। जैसे ही वह एटीएम के केबिन में घुसीं। पीछे से एक युवक पहुंच गया। विमलेश कुमारी ने कार्ड मशीन में लगाया उसके पश्चात मशीन ने रुपये निकालने में कुछ समय लगा दिया, तो युवक ने मशीन में पांच सौ के नोट न होने की बात कह कर दूसरे एटीएम से पैसा निकालने की सलाह दी। महिला मशीन से पीछे हटकर खड़ी हो गई, तभी युवक ने उनके खाते से तीन हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए और चंपत हो गया। केबिन से निकलते ही महिला के मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आया, तो वह ठगी रह गई। वह शाखा प्रबंधक के पास पहुंची। उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। महिला ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें