थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा में रविवार की रात दो पक्षों में विवाद के बाद झगड़ा हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में आग लगा दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ज्योरा निवासी अरुण और तेज सिंह के बीच रविवार की रात विवाद हो गया। अरुण का आरोप है कि जेल सिंह पक्ष के लोगों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। मारपीट में अरुण और तेज सिंह घायल हो गए। अरुण सिंह की ओर से तेज सिंह, विजय, भुवनेश और वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अरुण और तेज सिंह को मेडिकल के लिए भेजा गया है।