फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से ट्रैक्टर ले जाने  वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
धोखाधड़ी से ट्रैक्टर ले जाने  वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दबंगई दमन दल ने इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दबोचा
मुरादाबाद, संभल, रामपुर में भी दर्ज हैं कई मामले
 धोधाखड़ी कर एजेंसी से नया ट्रैक्टर ले जाने वाले हिस्ट्रीशीटर को दबंगई दमन दल से इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कंधरपुर नगला मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपी हेमराज हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और संभल में भी कई मामले दर्ज हैं। बिसौली कोतवाली में प्रेस वार्ता में एसपी देहात संजय राय ने घटना का वर्क आउट किया। 
शहर के सिविल लाइंस में रहने वाले सुबोध गुप्ता की बिसौली में आदर्श ट्रेक्टर्स नाम से एजेंसी है। 27 जुलाई को इनकी एजेंसी पर संभल के थाना असमौली के गांव पेथिया नगला निवासी हेमराज पुत्र जगराम पहुंचा। उसने इस्लामनगर थाने के गांव कंधरनगला निवासी राकेश पुत्र रोशन को अपना गारंटर बनाया। इसके बाद एजेंसी पर 50 हजार रुपये जमा किए और ट्रैक्टर ले गया। जब कई दिन वह नहीं लौटा तो एजेंसी संचालक ने राकेश से संपर्क किया। राकेश ने बताया कि वह ट्रैक्टर ले जाने वाले को नहीं जानता। 31 जुलाई को सुबोध गुप्ता ने कोतवाली बिसौली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर ले जाने वाले की गिरफ्तारी को एसएसपी सुनील सक्सेना ने दबंग दमन दल को लगाया। दबंग दमन दल प्रभारी इंद्रेश कुमार, एसआई बबिता चौधरी, कांस्टेबल दिनेश, राजाराम, विनय कुमार, श्रीनिवास, नूतन, बिसौली कोतवाली के उपनिरीक्षक हर सिंह पाल, कांस्टेबल अशोक कुमार, सत्यदेव आनंद यादव के साथ हेमराज को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुनील सक्सेना ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें