फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सुसरालियों ने अधेड़ को पीट कर मार डाला

Fri, 16 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जरीफनगर के दहगवां के अधेड़ को उसके बेटे के ससुरालियों ने लाठी-डंडों से पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। दहगवां सीएचसी में भर्ती कराए गए अधेड़ की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

कस्बा दहगवां निवासी भूरा (44) पुत्र मोहमुद्दीन अपनी पत्नी अख्तरी, बेटा शमशाद और पुत्रवधू शबीना के साथ काम की तलाश में गुजरात जा रहा था। शबीना इन लोगों के साथ गुजरात जाना नहीं चाहती थी। बुधवार को सभी लोग टेंपो में सवार होकर बबराला रेलवे स्टेशन के लिए निकले। शबीना ने रास्ते में ही गुन्नौर थाने के गांव देवर कंजन में अपने मायके वालों को खबर कर दी। मायके से कई लोग आ गए। इन लोगों ने कादराबाद के पास टेंपो रोक लिया। आरोप है कि शबीना को टेंपो से उतारने के बाद भूरा और शमशाद को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें शमशाद घायल हो गया, जबकि भूरा की मौत हो गई। 
विज्ञापन

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संभल के थाना गुन्नौर में तहरीर दी गई है। बदायूं पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें