फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

Thu, 17 Dec 2015 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन


कुंवरगांव के वार्ड नंबर पांच की घटना, ससुराली फरार

बिनावर थाने के गांव ओझा निवासी विश्वनाथ ने अपनी बेटी सर्वेश (30)की शादी 2004 में कुंवरगांव के वार्ड नंबर पांच निवासी भगवानदास के पुत्र जितेंद्र के साथ की थी। मृतका सर्वेश के पिता का आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर सर्वेश को प्रताड़ित किया जाता था। 14 दिसंबर को ही सर्वेश मायके से ससुराल गई थी। बुधवार रात ससुरालियों ने सर्वेश की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। उन्हें रात में खबर यह दी गई कि सर्वेश ने विषाक्त खाकर खुदकुशी कर ली, जबकि गुरुवार जब वह ससुराल पहुंचे तो शव को फंदे से उतारकर बरामदे में डाल दिया था। ससुराल के लोग भी घर में नहीं थे। विश्वनाथ ने मृतका के पति जितेंद्र, ससुर भगवानदास और सास राधा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
 
सिर में चोट लगने से हुई मौत
बदायूं। सर्वेश की मौत सिर में चोट लगने से हुई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी नहीं हैं। हालांकि एसओ मेराज अली का कहना है कि पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मासूमों के सिर से उठा मां का साया
कुंवरगांव। सर्वेश की चार संतानें हैं। सबसे बड़ा बेटी काजल की उम्र आठ साल है। पुत्र सागर (पांच), बेटी लीची (चार) और सबसे छोटी बेटी करिश्मा की उम्र एक साल है। मोहल्ले के लोगों में चर्चा इस बात को लेकर है कि चारों मासूमों का अब क्या होगा। मां की मौत हो गई और पिता परिवार के साथ जेल चला जाएगा। ऐसे में मासूमों की परवरिश कैसे होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें