फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी ने फोड़ा सिपाही का सिर

Fri, 26 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरी के आरोपी ने बिसौली कोतवाली के सिपाही अशोक के सिर में पत्थर मार दिया। इससे सिपाही घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बिसौली में आंवला रोड पर साविता नाम की महिला का घर है। सविता का गोविंदा नाम का रिश्तेदार बदायूं रोड पर रहता है। बुधवार को गोविंदा चोरी के इरादे से सविता के घर में घुस गया। आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए। इस पर वह छत से कूद कर भाग गया। सविता की तहरीर पर पुलिस ने गोविंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही कोतवाली के सिपाही अशोक और अजय ने गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर सिपाही कोतवाली आ रहे थे। रास्ते में गोविंदा ने अचानक सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर अशोक सिपाही के सिर में मार दिया और भागने की कोशिश की। सिपाही अजय ने उसे दबोच लिया। अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें