फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के सामने बहन से गैंगरेप की कोशिश, लूटपाट की

Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
-मूसाझाग थाने के एक गांव में सोमवार रात हुई वारदात      
विज्ञापन

-पीड़ित भाई-बहन हैं एक प्रधान के भतीजा-भतीजी 
-तीनों आरोपियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, योगी सरकार में कानू व्यवस्था ध्वस्त

मूसाझाग थाने के एक गांव में सोमवार रात तीन बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। दबंगई के बल पर बाइक से बरेली से लौट रहे भाई-बहन को सूनसान जगह पर घेर लिया। पहले तो दोनों से लूटपाट की फिर भाई के सामने ही बहन से तमंचे की बल पर गैंगरेप की कोशिश की। ग्रामीणों के आ जाने पर तीनों भाग निकले। पीड़ित भाई-बहन एक प्रधान के भतीजा और भतीजी हैं। मूसाझाग थाने के एक गांव के प्रधान का भतीजा अपनी बहन के साथ सोमवार को बाइक से बरेली गया था। भाई-बहन रात में वहां से गांव लौट रहे थे। तहरीर के मुताबिक, बरेली रोड से मूसाझाग थाने के एक गांव के पास गिरधरपुर निवासी जवाहर, रामदास समेत तीन लोगों ने इनको घेर लिया। आरोप है कि पहले तो भाई-बहन से लूटपाट की। बहन से सोने की चेन, कुंडल, पायजेब और और भाई से नकदी लूट ली। बाद में भाई के सामने ही बहन से तमंचे के बल पर बलात्कार की कोशिश की, शोर-शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। रात में ही प्रधान गांव के लोगों और भतीजी को साथ लेकर थाने पहुंचे। प्रधान की 22 वर्षीय भतीजी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाहर और रामदास को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ अजीत यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें