फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, देवर को घायल किया

Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
दबंग ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने की मनमानी      
विज्ञापन

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर      
मूसाझाग थाने के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला का देवर आ गया। दबंग ने महिला के देवर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूसाझाग थाने के एक गांव की करीब 32 साल की महिला का आरोप है कि सोमवार शाम वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक दबंग उसके घर में घुस आया। दबंग ने उससे दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर उसका देवर आ गया। दबंग ने उसे घायल कर दिया और यहां से भाग गया। इसके बाद दबंग ने अपने परिवार के कई लोगों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने फिर से उसके देवर को निशाना बनाया। इसमें देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का कहना है कि जब वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने मनमानी तहरीर लिखवा ली। वह मंगलवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की फरियाद करेगी। इधर, अस्पताल में भर्ती महिला के देवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।      
  
मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। महिला की जो भी तहरीर होगी उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें