फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग में किसान की  गोली मारकर हत्या

Fri, 30 Sep 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मूसाझाग में किसान की  गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
छत पर मिला शव, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने क्लू खंगाले
मौके पर खून के निशान नहीं, पुलिस मान रही खुदकुशी
 मूसाझाग थाने के गांव करौलिया में छत पर सो रहे सत्यपाल नाम के अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। मृतक के परिवार वाले किसी से रंजिश न होने की बात कह रहे हैं, लेकिन वह हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं। खबर मिलने पर सीओ उझानी ने थाना पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। 
मूसाझाग थाने के गांव करौलिया का निवासी सत्यपाल (50) पुत्र रोशन सिंह गांव का संपन्न किसान है। चार भाइयों में सबसे छोटा सत्यपाल गांव के बाहर करीब 400 मीटर की दूरी पर मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। गुरुवार रात वह मकान की छत पर सोया। शुक्रवार सुबह चारपाई पर उसका शव मिला। सत्यपाल के सीने पर गोली मारी गई थी। सत्यपाल के भाई रिटायर्ड फौजी राम बहादुर का आरोप है कि उसके भाई की हत्या की गई है। हालांकि, वह किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार कर रहा है। इधर, पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। जबकि खुदकुशी की कोई वजह नजर नहीं आ रही। 
विज्ञापन

खबर मिलने पर एसओ मूसाझाग वाहिद खां मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को खून का भी कोई निशान नहीं मिला। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौका मुआयना कर क्लू खंगाले। पुलिस इसे खुदकुशी जरूर मान रही है, लेकिन मौके से कोई असलाह नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। सीओ उझानी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 
------
पुलिस के आने से पहले नीचे उतार लिया शव
मूसाझाग/बदायूं। सत्यपाल गुरुवार रात घर की छत पर सोया था। छत पर जाने के लिए कोई और रास्ता भी नहीं है। जीना घर के अंदर से ही है। सत्यपाल का शव चारपाई पर मिला। उसके सीने पर बाईं ओर गोली लगी थी। गौर करने वाली बात यह है कि कहीं पर खून का निशान नहीं था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने शव भी नीचे उतार लिया था।
सत्यपाल का पैतृक घर गांव में ही है। परिवार के अन्य लोग पैतृक मकान में ही रहते हैं। सत्यपाल के दो पुत्रों में एक की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा नवीन है। पत्नी और बेटे के साथ सत्यपाल नए घर में रहने लगा था। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। एसओ वाहिद खान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें