फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली नवजात, दम तोड़ा

Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सैदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह नवजात खेत  में पड़ी मिली। यहां से गुजर रहे गांव के मोरपाल ने उसके रोने की आवाज सुनी तो उसे पास जाकर देखा। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। पुलिस भी वहां पहुंच गई। नवजात को सैदपुर अस्पताल लाया गया। बाद में उसे मोरपाल की सुपुर्दगी में दे दिया गया। शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के पास गांव मनवा के मोरपाल के कोई संतान नहीं है। मोरपाल शुक्रवार सुबह घर से खेत के लिए निकले थे। रास्ते में उसे नवजात को रोने की आवाज सुनाई दी। वह आगे बढ़े तो खेत में नवजात पड़ी दिखी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कर्मचारियों ने उसे मोरपाल के हवाले कर दिया। बाद में उसकी मौोत हो गई। गांव वालों का मानना है कि शायद किसी युवती ने लोकलाज के डर से बच्ची को यहां फेंक दिया होगा। इस बारे में पुलिस को  सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें