फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाले में दो बच्चों की डूबकर मौत

Sat, 11 Jul 2015 12:14 AM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाती नाले में डूबकर दो बालकों की मौत हो गई। घटना दातागंज के गांव काजीखेड़ा में हुई। गांव वालों को दो घंटे बाद दोनों की लाश एक किलोमीटर दूर मिलीं। खबर मिलने पर तहसीलदार सतीश कुमार ने गांव पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम ओपी तिवारी ने बालकों के परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

दातागंज के गांव काजीखेड़ा निवासी ओमकार की 12 वर्षीय पुत्री सीमा उर्फ शिवानी और नरेश का 12 वर्षीय पुत्र जयवीर शुक्रवार को गांव के बाहर पशुओं को चराने गए थे। गांव से कुछ दूरी पर ही एक बरसाती नाला है। दोनों के जानवर यह नाला पार करके दूसरी ओर चले गए। शिवानी और जयवीर नाला पार कर उस ओर से पशुओं को लेने जा रहे थे। बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। शोर-शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो बचाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। वह बालक नाले में डूब गए। दो घंटे के बाद एक किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिलीं। शिवानी चार बहन और पांच भाइयों में सबसे छोटी थी। जयवीर तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद दोनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो बच्चों की मौत से गांव में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें