गांव लभारी में शुक्रवार सुबह मक्का की फसल में पानी लगाने गए दंपति की शुक्रवार को करंट से मौत हो गई। ये हादसा हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने के दौरान हुआ। पुलिस और नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। इस हादसे से गांव के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
शुक्रवार सुबह विनोद पुत्र नेकसू (42) और उनकी पत्नी मीना (37) बटाई के खेत पर खड़ी मक्का की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। बताया जाता है कि इस खेत से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटा पड़ा था। जब वह खेत में घुसे तो करंट लगने से वहीं छटपटाकर गिर पड़े। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब ये माजरा देखा तो बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कट कराई। तब लोग खेत में गए। तीन भाइयों मे विनोद सबसे बढ़े थे। उनके कोई पुत्र नहीं है। इकलौती बेटी प्रेमलता की दो वर्ष पूर्व डेंगरी, कासगंज में की थी। बेटी के आने तक दोनों के शव खेत में ही रखे रहे। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने परिवारीजनों और आक्रोशित लोगों को शांत किया। नायब तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कृषक बीमा योजना से सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया।
00000000
कई हादसों के बाद भी नहीं लिया सबक
कादरचौक। दंपति की जिस लाइन के तार टूटने से मौत हुई है, वह दशकों से सिंगल गले हुए लोहे के तार से चल रही है, जिससे पहले भी अंतराम और राकेश की मौत हो चुकी है। लाइन इतनी नीची है कि शौकत के नाक में तार छू जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। वह आज भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दर्जनों पशु इस लाइन की चपेट में आ चुके हैं। ऐसी ही एक लाइन निजामाबाद के लिए भी है, जो दशकों से लोहे के हल्के तार पर चल रही है। उस समय मात्र दो घरेलू कनेक्शन थे अब दर्जनों ट्यूबैल इससे जुड़े हैं। कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हर वर्ष फसलों में आग भी लगती है। बरसात में हल्के लोहे के तारों पर जंग लगने से टूटना भी शुरू हो जाता है। एसडीओ ने कई वार लाइन डालने को लिखा भी, लेकिन नई लाइन नहीं पड़ सकी है।
0000000000000
तार नहीं बदले तो लाइन नहीं चलने देंगे
कादरचौक। मिलनसार स्वभाव के दंपति की मौत पर लोगों में काफी गुस्सा है। तार न बदले जाने तक लाइन नहीं चलने देने का ऐलान प्रधान अनिल मिश्रा ने किया है। उनका कहना था कि मौके पर बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। गले तारों प लाइन चल रही है। हादसे होने के बाद भी महकमा सबक नहीं लेता। ऐसे कब तक जनहानि होती रहेगी।
00
सलावतपुर में युवक ने दम तोड़ा
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर में शुक्रवार को शाम चार बजे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। गांव निवासी भुवनेश (28)पुत्र रामदास खेत से घर लौट रहा था। गांव में घुसते ही हाईटेंशन तार जमीन पर टूटा पड़ा था। अचानक तार से दूने पर उसे करंट लग गया। झुलसे भुवनेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बदायूं जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ्र