गरीब किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक से की शिकायत
कस्बे में गुलड़िया दर्जनों किसानों के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शाहजहांपुर की द्वारिकेश चीनी क्रय केंद्र की पर्चियां दलालों एवं गन्ना खरीदारों के नाम पर खूब मिल रही हैं। दो-तीन बीघा जमीन वाले किसानों को पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। इससे किसानों का गन्ना दलाल लोग औने-पौने दामों में खरीद रहे हैं।
किसानों ने मांग की है कि गुलड़िया स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर जिन दलालों का गन्ना खरीदा जा रहा है, उनका सर्वे कराकर पता कराया जाए कि उनके पास कितने बीघा जमीन में गन्ने की फसल तैयार खड़ी है? शिकायत करने वालों में मुदित कुमार, कुलदीप सिंह, अखिलेश सिंह, धनपाल सिंह, राजेश सिंह, श्रीपाल सिंह, बल्ली नब्बी, लवलीन, दिनेश सिंह, लटूरी नब्बी, सत्यवीर, अनिल कुमार, दिवान सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि शामिल रहे।