फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिले दो किसानों के शव, हत्या की आशंका

Thu, 09 Jun 2016 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सिवाया हामिदपुर के दो किसानों के शव गुरुवार सुबह ककोड़ा गांव के जंगल में मिले। जंगली जानवर भी शवों के कई अंग खा चुके थे। अपहरण के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों मंगलवार शाम खेत पर गए थे। इसके बाद से लापता थे। 
विज्ञापन

सिवाया हामिदपुर निवासी इतवारी (45) और धर्मपाल (25) के खेत आसपास हैं। मंगलवार शाम इतवारी खेत पर पेड़ों की छंटाई और धर्मपाल सिंचाई करने गए थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। बुधवार को थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिवार और गांव के लोग दोनों को खोजने में लगे हुए थे। गुरुवार सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर ककोड़ा के जंगल में दोनों के सड़े-गले शव बरामद हुए। धर्मपाल का एक पैर और इतवारी की गर्दन का काफी हिस्सा गायब था। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत की वजह भी साफ नहीं हो सकी है। दोनों के शव का विसरा प्रिजर्व किया गया है।
खबर मिलने पर प्रभारी एसएसपी अनिल कुमार यादव और सीओ उझानी जेएस पाटनी मौके पर पहुंचे। दोनों के परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है। धर्मपाल अपने परिवार में इकलौते थे। उनके पास 40 बीघा जमीन है। परिवार में पत्नी तीन बेटियां और एक बेटा है। इतवारी के पास पांच बीघा जमीन है। उनकी दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। तीन बेटे अविवाहित हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए। 
विज्ञापन

-----
मामले में गुमशुदगी पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। विसरा प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-अनिल कुमार यादव, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें