फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने बाइक रौंदी, तीन लोगों की मौत

Wed, 21 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
निजी बस ने बाइक रौंदी, तीन लोगों की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 निजी बस ने मंगलवार तड़के बदायूं रोड पर बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मरने वाले तीनों लोग बिसौली कस्बे के मोहल्ला होली चौक के निवासी थे। 
विज्ञापन

बिसौली के मोहल्ला होली चौक निवासी अमित (21), महेश (45) और सुनील (22) हलवाई का काम करते थे। सोमवार को बिसौली में एक नेता के बेटे का शादी समारोह था। तीनों लोग यहां खाना बनाने गए थे। रात में करीब दो बजे तीनों लोग काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। रास्ते में दबतोरी मोड़ के पास तीनों कुछ देर के लिए रुके। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में आग लग गई। अमित, महेश और सुनील की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के दौरान बस पड़ोस में ही दिनेश की परचून की दुकान में घुस गई। बस का एक पहिया नाले में चला गया। इससे यहां पर बस फंस गई। टक्कर लगने से दिनेश की परचून की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। बस और क्लीनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें