फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की हरकत से गरमाया संप्रदायिक माहौल 

Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
दरोगा की हरकत से गरमाया संप्रदायिक माहौल  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एसडीएम और सीओ बिसौली ने संभाले हालात
बेवजह मंदिर से लाउडस्पीकर उतरवाने पहुंचा दरोगा
 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में दरोगा की हरकत से सांप्रदायिक माहौल गरमा गया। बात बिगडने की खबर मिलने पर एसडीएम बिसौली आरडी राम और सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। किसी तरह से गांव के लोगों को समझा कर शांत किया। एसडीएम और सीओ बिसौली ने किसी तरह से गांव के लोगों को समझाकर शांत किया। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। दरअसल, दबतोरी चौकी इंचार्ज दरोगा धर्मेंद्र यादव बेवजह गांव के मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवाने पहुंच गया था।
बिसौली कोतवाली का गांव लक्ष्मीपुर मिश्रित आबादी का गांव है। गांव में दोनों समुदायों के धर्मस्थल हैं। गांव में कभी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति नहीं बनती है। दोनों समुदायों के लोग अपने-अपने धर्म स्थलों में बिना किसी रोक-टोक पूजा और इबादत करते हैं। किसी को एक दूसरे से कोई आपत्ति नहीं है। इसके बावजूद दबतोरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव गांव के लोगों पर मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने का दबाव बना रहे थे। शनिवार को वह गांव पहुंचे और लाउडस्पीकर उतरवाने को कहा। गांव के लोगों को धमकाया था।
विज्ञापन

रविवार को दरोगा फिर से गांव पहुंचा। गांव वालों को धमकाते हुए चेतावनी दी कि अगर लाउडस्पीकर नहीं उतारा तो वह पुलिस से उतरवा लेंगे और इसे चौकी ले जाएंगे। इससे गांव के लोगों में गुस्सा दौड़ गया। दोनों पक्षों के लोग दरोगा के खिलाफ लामबंद हो गए। खबर मिलने पर एसडीएम आरडी राम और सीओ बिसौली नरेश कुमार लक्ष्मीपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव के लोगों से बात की। इसके बाद समस्या का निपटारा कर दिया। अब में स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है।
------
पांच साल पहले क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं प्रतिमाएं
बदायूं। लक्ष्मीपुर गांव में ही करीब पांच साल पहले एक धर्म स्थल की प्रतिमाओं को खुराफातियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। उस समय भी गांव का सांप्रदायिक माहौल गरमा गया था। हालांकि यहां दोनों समुदायों के बीच किसी तरह का वैमनस्य नहीं है। ऐसे में मामला आसानी से सुलझा लिया गया था। 
-----
गांव में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मैं मौके पर गया था। वहां किसी प्रकार का तनाव नहीं है। पूरे मामले में जांच कराई जा रही है।-आरडी राम, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन

-----
प्रारंभित पड़ताल में पता लगा है कि चौकी इंचार्ज ने दूसरे धर्म की इबादत के वक्त लाउडस्पीकर न बजाने के लिए कहा था। यह बात सही है कि गांव से कोई शिकायत नहीं आई थी।
-नरेश कुमार, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें