टेंपो की टक्कर से उझानी रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार मुकेश नाम के युवक की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद टेंपो ने एक साइकिल को भी टक्कर मारी। इसमें दो लोग घायल हुए हैं।
कादरचौक थाने के गांव गौरामई निवासी मुकेश (30) पुत्र गंगाराम बुधवार को बदायूं आया था। शाम को वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। मेडिकल कॉलेज के पास उझानी की ओर से आ रहे टेंपो ने मुकेश की बाइक को टक्कर मार दी। इससे मुकेश की मौके पर मौत हो गई। मुकेश की बाइक को टक्कर मारने के बाद टेंपो ने एक साइकिल को भी रौंद दिया। इसमें भी दो लोग जख्मी हो गए।