फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी, हालत गंभीर

Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के पिता के अनुसार 11 जनवरी को उसकी 13 वर्षीय बेटी को गांव सावंती नगला का नीतेश यादव बहला फुसलाकर ले गया। उनको भनक लगी तो दोपहर में उन्होंने कछला चौकी पर जाकर पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने खोजबीन करने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया था। चार दिन बाद गुरुवार को सुबह करीब सात बजे बेटी अर्द्ध बेहोशी की हालत में घर के बाहर मिली। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां डॉ.राजकुमार गंगवार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बकौल डॉ. गंगवार, किशोरी कुछ खास बता नहीं पा रही थी। हालत गंभीर नजर आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 इधर पुलिस ने आरोपी नीतेश यादव के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि किशोरी के घरवाले आरोपी युवक के घर भी पहुंचे थे। उस वक्त उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालीगलौज भी की गई थी।
बरामद किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। घटनाक्रम की जानकारी हासिल करने के लिए महिला पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। किशोरी अगर कुछ और बताती है, तो रिपोर्ट में उसे भी शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपीचंद्र यादव, कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें