फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से छह महीने तक दुष्कर्म

Sun, 16 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक ने 15 साल की किशोरी से छह महीने तक दुष्कर्म किया। बाद में उसे छोड़ दिया। किशोरी के परिवार वालों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। करीब एक महीने तक खींचतान के बाद रविवार को किशोरी की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित किशोरी के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। किशोरी की मां का आरोप है कि छह महीने पहले मोहल्ले का ही मोहम्मद उमम पुत्र सलीम साबिर सिद्दीकी उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया था। इस दौरान उसे दिल्ली समेत कई जगहों पर रखा। उसके साथ बलात्कार किया। 18 सितंबर को वह उसे सहसवान में अकबराबाद चौराहे के पास छोड़कर चला गया। यहां से लड़की घर पहुंची। उसने मां को पूरी बात बताई। मां का कहना है कि उसने मोहम्मद उमम के परिवार वालों से काफी मिन्नतें कीं कि वह उसकी बेटी से शादी कर ले। बिरादरी के लोगों को भी बैठाया, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उसके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद वह रविवार को बेटी के साथ थाने पहुंची। उसने उमम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

चर्चा में रहा है प्रेम प्रसंग 
सहसवान। किशोरी की मां भले ही शादी का झांसा देकर छह महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही हो, लेकिन युवक और किशोरी के प्रेम प्रसंग का चर्चा मोहल्ले में आम है। छह-सात महीने पहले युवक ने किशोरी के घर शादी का प्रस्ताव भी भेजा था। उसके परिवार वालों ने इंकार कर दिया था।इसके बाद उमम उसे अपने साथ ले गया। छह महीने तक दोनों साथ रहे। किशोरी के परिवार वालों की ओर से कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई। छह महीने के बाद मोहम्मद उमम किशोरी को सहसवान क्यों छोड़ गया यह तो जांच का विषय है, लेकिन इतना साफ है कि किशोरी और उमम के प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों के परिवार वालों को भी पता था। पूरे मामले में अब बहुत कुछ किशोरी के 164 के बयान और उमम की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आने वाला सच भी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन


किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। सच क्या है यह तो विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगा।-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें