फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग ढहने से किशोरी  की मौत, युवक घायल

Sun, 20 Mar 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मृतका के रोते-‌िबबिलखते प‌रिवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को निकाला बाहर
मृतक ममता यादव थी बुटला के कॉलेज की छात्रा
 घर की लिपाई को तालाब किनारे से मिट्टी खोदने पहुंची किशोरी के ऊपर ढांग ढह कर गिर पड़ी। उसे बचाने के लिए युवक दौड़ा तो वह भी चपेट में आया। युवक के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला लेकिन किशोरी ने इलाज को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दमतोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसा रविवार पूर्वाह़्न का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी चंद्रप्रकाश यादव की 16 वर्षीय बेटी ममता घर से यह कर खुरपी और तसला लेकर मिट्टी खोदने के लिए निकली। उसने पड़ोसी गांव फुलासी के रास्ते पर स्थित तालाब से जैसे ही मिट्टी खोदनी शुरू की,उसी वक्त मिट्टी की मोटी ढांग उसके ऊपर गिर पड़ी। पड़ोस में खेत पर काम कर रहे हरेंद्र के 25 वर्षीय पुत्र नवनीत ने ढांग गिरने की आवाज सुनी तो वह तालाब की ओर दौड़ पड़ा। वह उससे निकालने की कोशिश में जुट गया। उसी दौरान उसके ऊपर भी दूसरी ढांग गिर गई।
विज्ञापन

मिट्टी के अंदर आधे से ज्यादा दबे हरेंद्र की आवाज पर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने हरेंद्र को बाहर निकाल लिया। किशोरी को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को करीब एक घंटा तक मशक्कत करनी पड़ी। उसे जब बाहर निकाला गया, उस वक्त वह अंतिम सांस ले रही थी। सूचना पर पहुंचे घरवाले निजी वाहन से उसे लेकर अस्पताल को चले, लेकिन रास्ते में ही ममता ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह बुटला के आरबीएस इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। हादसे के बाद गांव में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

त्योहार पर रंग में पड़ा भंग
उझानी। कुआडांडा निवासी चंद्रप्रकाश के घर में होली के त्योहार की तैयारियां सुबह में शुरू हुई थीं। घर के आंगन की लिपाई और पशुशाला की मरम्मत के लिए ममता ने मिट्टी लाने की सोचा था। वह घर से अकेली की निकल पड़ी थी। किशोरी के पिता ने बताया कि वह पढ़ने में शुरू से ही तेज थी। घर की छोटी-मोटी जिम्मेदारियों में भी उसका सहयोग रहता था। उसकी मौत से घर में त्योहार की तैयारियों में भी रंग में भंग पड़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें