फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत

Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
‌हार्इटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-काशीराम कालोनी में मंगलवार शाम हादसा
विज्ञापन

-पेड़ की पत्तियां तोड़ते वक्त झुलस कर गिरा फैजान
बहादुरगंज मोहल्ले में पेड़ की पत्तियां तोड़ते वक्त 13 साल का किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। पेड़ की पत्तियां भी झुलस गईं। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचते, उससे पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे बहादुरगंज मोहल्ले की कांशीराम कॉलोनी में हुआ। कॉलोनी निवासी मरहूम कल्लू का बेटा फैजान बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए परिसर में ही पेड़ पर चढ़ गया। उसके पेड़ पर चढ़ते ही हवा के झोंके के साथ हाईटेंशन लाइन का तार पेड़ की टहनियां से टच हो गया। तार टच होते ही पत्तियां झुलस गईं। फैजान भी उसकी चपेट में आ गया। उसका हाथ और सीने के पास का हिस्सा झुलस गया। यह देख कॉलोनी के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। उसे लेकर लोग सबसे पहले निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। डॉ. निरंजन सिंह ने देखते ही फैजान को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत फैजान के रिश्तेदार पालिका सदस्य इसरार खलीफा समेत घरवालों से बात की। फैजान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें