फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद यादव की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

Mon, 10 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बुर्राफरीदपुर निवासी मैकेनिक प्रमोद यादव की हत्या में गिरफ्तार गोविंद की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने मेडिकल कराके गोविंद का सोमवार को चालन कर दिया। 
विज्ञापन

गिरफ्तार गोविंद यादव भी बुर्रा फरीदपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले दबोचा था। पूछताछ के बाद उसने आलाकत्ल के बारे में भी पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस की मानें तो गोविंद ने ही प्रमोद को गोली मारी थी। हत्या में बरामद तमंचे का ही प्रयोग हुआ। पुलिस ने उससे नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ की।
बता दें कि प्रमोद यादव की तीन अक्तूबर की शाम उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई सरदेश ने हत्या में शिक्षक समेत पांच लोगों को नामजद कराया था। चार दिन पहले मृतक के घरवालों ने बदायूं में एक आरोपी को भी पकड़ा था। पकड़े गए आरोपी का सिविल थाना पुलिस के माध्यम से कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन सोमवार को उसका चालान नहीं किया गया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि उसके बारे में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें