तहसीलदार सहसवान की पत्नी के नाम 14 बीघा जमीन में से सात बीघा जमीन चकबंदी कर्मचारियों ने हेराफेरी कर दूसरे के नाम कर दी और उसने उसका बैनामा भी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। तहसीलदार के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में उन्होंने चकबंदी विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
सहसवान तहसील में तैनात तहसीलदार नानक सिंह ने अपनी पत्नी कृपावती के नाम 14 बीघा जमीन गांव रजाकपुर तहसील संभल में खरीदी थी। मगर गांव चकबंदी में आ जाने के कारण चकबंदी कर्मचारियों ने खतौनी में हेराफेरी का सात बीघा जमीन मियां जान पुत्र हसमुद्दीन निवासी भीकमपुर बाडा तहसील बिलारी के नाम कर दी और उन्होंने इसका बैनामा अकरम पुत्र असलम निवासी मुकर्रमपुर तहसील संभल के नाम कर दिया। मामले की जानकारी तहसीलदार नानक सिंह के गांव पहुंचने पर हुई। इस संबंध में तहसीलदार नानक सिंह ने चकबंदी विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।