फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को घेरकर गोलियों से भून डाला

Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 दातागंज कोतवाली क्षेत्र में डहरपुर-म्याऊं रोड पर बाइक सवार छह लोगों ने मंगलवार शाम हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी। वह बदायूं के कोर्ट में एक मामले में पेशी के बाद घर लौट रहा था। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के गांव घिलौर निवासी 38 साल का कमलेश यादव मंगलवार को गांव के ही कर्रू के साथ बदायूं में एक मुकदमे की तारीख पर पेश होने के लिए कोर्ट गया था। शाम को वापस आते समय रास्ते में डहरपुर की साप्ताहिक बाजार में कुछ देर रुकने के बाद वह घर लौट रहा था। कर्रू वहीं कुछ काम निपटाने की बात कहकर रुक गया। रास्ते में म्याऊं मोड़ पर दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने कमलेश पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां उसके सिर में और तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं। कमलेश की मौके पर मौत हो गई।
कमलेश के पिता उदयवीर की ओर से घिलौर गांव के ही शिशुपाल, सेंटर सिंह, मनोज, राम सिंह, देवेंद्र और पुत्तन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कमलेश ने 2014 में गांव के ही छोटे के पुत्र उमेश को अगवा कर लिया था। चार दिन बाद उमेश का शव मिला था। इस मामले में कमलेश, कर्रू और जागेश आरोपी बनाए गए थे। जागेश इन दिनों जेल में है। कमलेश को एक सफेदपोश का संरक्षण मिला हुआ था। एसपी सिटी अनिल यादव ने कहा है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के खिलाफ कई मामले चल रहे थे। हत्या का यह मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें