फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी पर हमले के मामले में मुकदमा

Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-दो नामजद और 50 अज्ञात पर भी मुकदमा
-तालगांव में जिला गन्ना अधिकारी पर की गई थी फायरिंग
 जिला गन्ना अधिकारी और उनकी टीम के साथ मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी शुक्रवार को मूसाझाग थाने के तालगांव में गन्ना की अवैध खरीद की सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। उनके साथ गन्ना सहकारी समिति के सचिव रामकिशन भी थे। यहां गन्ना माफिया के लोगों ने गन्ना अधिकारी और उनकी टीम के साथ मारपीट कर दी। भीड़ जमा होने पर फायरिंग भी की। गन्ना अधिकारी और उनकी टीम किसी तरह से जान बचाकर वहां से निकली। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को ही मूसाझाग थाने में तहरीर दे दी थी। शनिवार को थाना पुलिस ने आरिफ और जाहिद को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जाहिद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेज दिया है। एसओ एपी सिंह ने बताया अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें