फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग थाने पर निकली 18 लाख की बकाएदारी

Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-अलापुर में जीटीआई पर 23 लाख की देनदारी, नोटिस
-बिजली विभाग ने 22 लाख के बकाया में एक कनेक्शन काटा
 बिजली विभाग का मूसाझाग थाने पर 18 लाख रुपया बकाया है। अलापुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीटीआई) पर भी 23 लाख रुपये की देनदारी है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने बकायदारी जमा कराने के लिए नोटिस दिए हैं। दातागंज में 22 लाख रुपये बकाया का भुगतान न करने पर एक राइस मिल का कनेक्शन भी काटा गया है। 
विद्युत विभाग जिले भर में बकाया वसूली करने और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान पता लगा कि मूसाझाग थाने की आवासीय कॉलोनी का कनेक्शन तो कर दिया गया था, लेकिन यहां से बिल जमा ही नहीं किया जा रहा था। थाने पर 18 लाख रुपये का बकाया निकला। अलापुर स्थित जीटीआई पर भी 23 लाख रुपये की देनदारी निकली। बिजली विभाग ने इनको नोटिस जारी कर बिल जमा करने को कहा है। बिल जमा न करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। इधर विभाग ने दातागंज के व्यापारी वरुण अग्रवाल के राइस मिल का कनेक्शन काट दिया है। इस पर 22 लाख रुपये का बकाया था। बिजली विभाग का फोकस अब सरकारी विभागों से बकाया जमा कराने पर है। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि लक्ष्य शत-प्रतिशत वसूली को पूरा करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बिजली चोरी में नौ लोगों पर एफआईआर
बदायूं (ब्यूरो)। विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने अभियान के दौरान कुंवरगांव थाने के गांव दरामनगर और गिरधरपुर में नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इन लोगों के कनेक्शन 5.50 लाख रुपये के बकाया में काटे गए थे। कनेक्शन काटे जाने के बाद भी यह लोग बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान 88 लोगों के कनेक्शन काटे गए और चार लाख रुपया वसूली की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें