फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्युसाइड नोट की हैंड राइटिंग मिलान में खेल!

Sun, 06 Dec 2015 08:35 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि चार दिन पहले शहर के एक मोहल्ले में 16 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बेटी के पिता ने अपने छोटे भाई और किशोरी के चाचा पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया था। उसने अपने छोटे भाई मुकेश और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन दोनों को जेल भेज दिया था। शनिवार को किशोरी की कॉपी से स्युसाइड नोट मिला था। उसने चाचा पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दावा किया था कि स्युसाइड नोट का किशोरी की हैंड राइटिंग से मिलान नहीं हो रहा। रविवार को किशोरी के पिता ने कहा कि स्युसाइड नोट उसकी बेटी की राइटिंग में ही है, जबकि पुलिस उसका मिलान बेटे की राइटिंग से कर रही है। अगर बेटी की राइटिंग से मिलान किया जाए तो सब साफ हो जाएगा। इधर, इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की हर शंका को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें