फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में नकब लगाकर 1.50  लाख का माल ले गए चोर

Mon, 26 Dec 2016 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
दुकान में नकब लगाकर 1.50  लाख का माल ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली के बुध बाजार में परचून की दुकान से हुई चोरी
 नगर के बुध बाजार में रविवार रात चोरों ने परचून की दुकान में नकब लगाकर नगदी और सामान समेत करीब 1.50 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर दुकान स्वामी को घटना के बारे में पता लगा। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
नगर के बुध बाजार में विनोद गुप्ता की परचून की दुकान है। रविवार रात भी राज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में मौका पाकर चोर दुकान की एक दीवार में नकब लगाकर घुस गए। यहां से नगदी और सामान समेत करीब 1.50 लाख रुपये का माल समेट लिया। सोमवार सुबह जब विनोद गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो उनको इस बारे में पता लगा। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर मिलने के बाद भी देर शाम तक पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन

--------
दातागंज में उचक्कों ने किसान के 24 हजार रुपये उड़ाए
दातागंज। नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास उचक्कों ने किसान का 24 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग साफ कर दिया। घटना दिन में करीब तन बजे हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव महेला निवासी किसान राजेंद्र गुप्ता सोमवार को दातागंज आए थे। यहां उन्होंने बैंक से 24 हजार रुपये निकाले। नोटों से भरा बैग बाइक पर आगे टांग लिया। इसके बाद गांव वापस जा रहे थे। नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक वेल्डिंग की दुकान पर वह कुछ काम से रुक गया। इसी दौरान मौका पाकर उचक्कों ने उनकी बाइक पर टंगा नोटों से भरा बैग पार कर दिया। पता लगने पर वह दंग रह गए। उन्होंने कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें