फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवड़िया में बवाल, जमकर पथराव, फायरिंग

Sat, 03 Feb 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Budaun incident
विज्ञापन
शहर के पनवड़िया मोहल्ले में स्थित मॉडल शॉप पर दो शराबियों के झगड़े में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। कुछ ही देर में इलाके की दुकानें बंद हो गईं । हालांकि पुलिस ने माहौल को बिगड़ने से बचा लिया। कुछ ही देर में डीएम-एसएसपी समेत कई अफसर भी मौके पर पहुंच गए। मामले में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

शहर के मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला पनवड़िया चौराहे के पास एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी के आवास पर शुक्रवार शाम पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी का कार्यक्रम था। यहां पहुंचने पर शेरवानी का स्वागत किया गया। यहां भोजन करने के बाद पूर्व सांसद साढ़े सात बजे निकल गए।
इस दौरान जाहिद के दरवाजे पर काफी भीड़ एकत्र थी। थोड़ी देर बाद वहीं पड़ोस की मॉडल शॉप में बैठकर शराब पी रहे दो लोगों में झड़प हो गई। इनमें एक युवक गद्दी चौक निवासी जाहिद के पक्ष का और दूसरा वहीं पड़ोस के पनवड़ियां मोहल्ले का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़ा करने वाले एक-दूसरे पर शराब की बोतलें फेंक रहे थे। तभी शराब की बोतल जाहिद पक्ष के युवक के सिर में लग गई। वह चिल्लाता हुआ बाहर भागा। उसकी चीख सुनकर जाहिद के दरवाजे पर मौजूद लोगों ने पनवड़िया में रहने वाले युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। युवक के साथी भागते हुए अपनी बस्ती में पहुंचे। उधर के कुछ लोग इकट्ठे जाहिद के घर की ओर गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन

फायरिंग भी की गई। इससे धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। सूचना पर यूपी 100 की कई गाड़ियां और कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को दौड़ा दिया। झगड़े की सूचना मिली तो डीएम दिनेश कुुमार सिंह, एसएसपी चंद्र प्रकाश, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव,एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव मौके पर जा पहुंचे। पुलिस जाहिद और दूसरे पक्ष के बंटी को पकड़कर कोतवाली ले गई। देर रात मौके पर भारी फोर्स जमा रहा। डीएम और एसएसपी ने कहा कि शराब पीने वालों में झगड़े की वजह से गलतफहमी हुई और पथराव हो गया। बाकी शहर में पूरी तरह शांति है। बवालियों को चिह्नित करके गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, एसपी सिटी ने शराब दुकान और मॉडल शॉप बंद कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें