फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार व्यापारी को गोली से उड़ाया

Sat, 02 May 2015 12:09 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावरों ने सरेबाजार बक्सा व्यापारी सुभाष शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेशाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपी हत्या की कोशिश के दो मामलों में वांछित है। घटना शाम साढ़े सात बजे छह सड़का के पास स्थित तोताराम मार्केट में हुई। घटना के बाद एसएसपी सौमित्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिवार वालों से बात की।
विज्ञापन

शहर के जोगीपुरा निवासी सुभाष शर्मा (55) पुत्र निहाल शर्मा का देश दीपक बजाज से व्यवसाय को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। दो साल पहले देश दीपक बजाज ने सुभाष शर्मा के पुत्र अमरदीप पर कातिलाना हमला किया था। इसमें अमरदीप बच गया था। शुक्रवार शाम सुभाष शर्मा तोताराम मार्केट स्थित अपनी बक्सा की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि शाम साढ़े सात बजे देश दीपक बजाज अपने एक साथी के साथ वहां बाइक से पहुंचा। सुभाष शर्मा कुछ समझ पाते इससे पहले देश दीपक बजाज ने नीचे उतरकर उनको गोली मार दी। गोली पेट से पार निकल गई। देश दीपक बजाज बाइक पर बैठकर भाग गया। परिवार के लोग सुभाष शर्मा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित दिया। खबर मिलने पर तमाम व्यापारी भी अस्पताल पहुंच गए। एसएसपी सौमित्र यादव के साथ एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा, सीओ उझानी सतीश शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी मृतक के परिवारवालों से ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें