फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलकर मर गया बीमार अधेड़

Tue, 07 Feb 2017 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जरीफनगर के गांव इब्राहीमपुर में हुई घटना
 थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर फैजगंज में अलाव से लगी आग की चपेट में आने से बीमार अधेड़ की मौत हो गई। घटना सोमवार रात हुई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर फैजगंज निवासी हरी सिंह (55) पुत्र दुर्गा प्रसाद बीमार था। सोमवार की रात वह घर में सो रहा था। रात में ठंड लगने पर हरी सिंह ने परात में अलाव जलाकर चारपाई के नीचे रख लिया। रात में आग ने पहले तो चारपाई को चपेट में लिया। बाद में पास ही रखे बाजरा के पुआल में भी आग लग गई। चीख-पुकार होने पर परिवार और गांव के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक हरी सिंह की मौत हो चुकी थी। कमरे में रखा काफी सामान भी जल चुका था। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें