नया बाजार में रेडीमेड कपड़े को लेकर कहासुनी के बाद तीन युवक दुकानदार पर हमलावर हो गए। उसकी पिटाई कर दी। मोहल्ला साहूकारा निवासी सचिन वार्ष्णेय की रेडीमेड कपड़ों की दुकान नया बाजार में है। एक दिन पहले दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। दोनों से रेट को लेकर दुकानदार को हड़का दिया। उस वक्त मामला रफा दफा हो गया। दूसरे दिन दोनों युवक अपने साथी को लेकर सचिन की दुकान पर पहुंचे। तीनों ने सचिन पर हमला बोल दिया। पिटाई से सचिन घायल हो गया। सचिन के घरवालों को आता देख हमलावर भाग गए। घायल सचिन ने बताया कि हमलावरों में से एक को उसने पहचान लिया। वह कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली का निवासी है। दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश में रौली में दबिश दी है।