आलू का सौदा न होने के बाद एडवांस की रकम को लेकर बृहस्पतिवार को दलाल ने हंगामा कर दिया। उसने मारपीट कर ग्रामीण की बाइक छीन ली। मामला पूर्वाह्न का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी उदयवीर पांच बीघा खेत में आलू था। पड़ोसी गांव बसोमा के युवक ने आलू खरीदने के लिए उदयवीर से सौदा किया। उदयवीर को एडवांस में रकम भी दी गई। उसी दौरान आलू की गुणवत्ता खराब बताकर सौदा कैंसिल कर दिया। बकौल उदयवीर, सौदा दलाल ने ही कैंसिल किया था, ऐसे में एडवांस लौटाने का प्रश्न ही नहीं उठता। बावजूद इसके उदयवीर को सरे बाजार आरोपी दलाल ने घेर लिया। उसकी बाइक भी छीन ली। मामला कोतवाली पहुंच गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी भी हासिल की।