फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस बेचकर लौट रहे सगे भाइयों से लूट, गोली मारी

Sat, 13 Jun 2015 11:46 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस बेच कर लौट रहे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी दो सगे भाइयों से बाइक सवार दो बदमाशों ने 25 हजार रुपये नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इससे एक भाई गंभीर घायल हो गया। घटना शनिवार शाम उघैती थाना क्षेत्र के गांव मोहननगला के पास हुई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसौली के मिठामई निवासी नीरेश, सोबरन पुत्रगण रामदीन शनिवार को उघैती थाने के गांव करनपुर में लगने वाले नखासे में भैंस बेचने गए थे। यहां 25 हजार रुपये में भैंस बेचने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में करनपुर-मिठामई मार्ग पर मोहननगला गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों इनको घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर सोबरन से नगदी लूट ली। बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे। दोनों भाइयों ने मिलकर उनको दबोच लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने सोबरन को गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से भाग गए। सोबरन और नीरेश बिसौली कोतवाली पहुंचे। घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने घटना स्थल उघैती थाना होना पाया। पुलिस दोनों को लेकर उघैती पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने काफी देर कांबिंग भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

झुलसी विवाहिता की अस्पताल में मौत
थाना क्षेत्र के गांव सिवाया हामिदपुर निवासी सरनाम की पत्नी रेशमी (20) संदिग्ध परिस्थितियों में 15 दिन पहले झुलस गई थी। परिवार वालों ने उसको बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को बरेली से लाकर रेशमी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। रेशमी का मायका शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर अंतर्गत गांव सिंहापुर में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। रेशमी की एक साल की एक लड़की है। अब तक मायके वालों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें