फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी सर्वेश यादव  का सरेंडर, जेल भेजा

Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्यारोपी सर्वेश यादव 
विज्ञापन

का सरेंडर, जेल भेजा
दो महीने पहले हुई सपा नेता सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर की हत्या का मामला
सपा के जिला महासचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की हत्या के आरोपी अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव के पति सर्वेश यादव ने गुरुवार को  सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यहां से उसे  जेल भेज दिया गया। सपा जिला सचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की 8/9 फरवरी की रात अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। अंकुर का शव स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पड़ा मिला था। मृतक के भाई आशीष चौहान ने सर्वेश यादव और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कराया था। अब तक सर्वेश यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इस बीच नौ मार्च को सर्वेश यादव के भाई उमेश यादव की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अंकुर के माता-पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अंकुर हत्याकांड में आरोपी सर्वेश यादव ने गुरुवार को सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे यहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें