फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरी ढांग, दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
25 फीट गहरे कुएं में घुसकर नलकूप संभाल रहा किसान मिट्टी की ढांग गिरने से दब गया। सूचना के बाद भी प्रशासन की तरफ से राहत नहीं दी गई। आखिरकार गांववालों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रशासन के किसी भी अफसर ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। 
विज्ञापन

 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर निवासी रामकुमार (36)  पुत्र हेमराज सोमवार को कुएं में घुसकर नलकूप ठीक कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की ढांग ढहकर उनके ऊपर गिर गई। आसपास के खेतों में काम रहे किसानों ने तुरंत तहसील प्रशासन को खबर दी। काफी देर तक जब प्रशासन से कोई मदद नहीं पहुंची तो गांव के लोगों ने खुद की बचाव कार्य शुरू कर दिया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रामकुमार को कुएं से  निकाला जा सका। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में एक लेखपाल ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। रामकुमार के नाम खेती न होने की वजह से उनके परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा। रामकुमार के चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी ओमवती बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें