फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पकड़े गए बाइक और दंपति को लूटने वाले

Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
दातागंज (बदायूं)।
विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन
सर्विलांस सेल और एसओजी को दो महीने बाद मिली सफलता      
विज्ञापन

लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे बदमाश      
करीब दो महीने से दातागंज क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल ने बरेली से दबोच लिया। उनके पास से लूट की बाइक और दंपति से लूटी गई नकदी-जेवर भी मिले हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस के सामने लूट की बात स्वीकार की है। बदमाशों का एक साथी भागने में कामयाब रहा।
करीब दो महीने पहले दातागंज के गांव धौरेरा का रहने वाला अनिल नेता झुकसा के मेले से लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उससे बाइक और मोबाइल लूट लिया था। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बदमाशों की तलाश में एसओजी के साथ पुलिस और सर्विलांस टीम जुटी हुई थी। इसके बाद तीन दिन पहले ही बदमाशों ने बरेली से लौट रहे दातागंज के कांसपुर रोड निवासी आर्येंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता से नकदी और जेवर लूट लिए थे। अनिल के लूटे गए मोबाइल के जरिए सर्विलांस सेल ने बदमाशों को ट्रेस कर दिया। बरेली के थाना सुभाष नगर के गांव अंगूरी टांडा से पुलिस ने अब्दुल अजीम और नाजिम हुसैन को दबोच लिया। इनके पास से लूट की बाइक, मोबाइल और आर्येद्र गुप्ता से लूटे गए रुपयों के साथ जेवर भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा दोनों के पास से दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। आर्येंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीति ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली है। इनका एक साथी संजीव मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। कई और घटनाओं का खुलासा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।       
विज्ञापन
विज्ञापन

------      
अनिल का करीबी रिश्तेदार है संजीव      
बदायूं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों में बाइक लूट की वारदात में बरेली के कांधरपुर का संजीव भी शामिल था। गौर करने वाली बात यह है कि संजीव, अनिल का रिश्तेदार भी है। उसके डर से अनिल उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। अनिल को पता था कि उसकी बाइक संजीव ने अपने साथियों के साथ लूटी है। इसके बाद भी अनिल ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। इतना ही नहीं पिछले दिनों अनिल ने पुलिस को हलफनामा देकर कहा था कि उसकी बाइक मिल गई है। अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता। इसके बाद भी बाइक लूटने वालों की तलाश में पुलिस जुटी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें