फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के लिए दस लोग उठाए

Fri, 10 Apr 2015 08:49 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने दस लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया है। इनमें तीन वह लोग भी शामिल हें, जो गुप्ता दंपति के घर की रंगाई-पुताई कर रहे थे। घर में मिले कुछ कागजात भी पुलिस ने छानबीन के लिए कब्जे में लिए हैं। हालांकि, किसी ठोस क्लू के नाम पर अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर में रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्ना गुप्ता के शव बुधवार को घर में मिले थे। उनकी चाकुओं और नुकीली रॉड से गोदकर हत्या की गई थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। विजेंद्र गुप्ता के पुत्र शेखर गुप्ता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस वारदात को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के साथ पुलिस की चार टीमों को भी लगाया गया है। हत्याकांड की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस ने दस लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें वह तीन लोग भी शामिल हैं, जो विजेंद्र गुप्ता के घर की रंगाई-पुताई करा रहे थे।
विज्ञापन

जांच कर रहे इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बराच ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शक के आधार पर भी पूछताछ हो रही है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें