जिला अस्पताल के सामने वाली गवर्नमेंट टीचर्स कालोनी का रहने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोहरलाल डीआईओएस दफ्तर से वर्ष 2009 में रिटायर्ड हुआ था। रविवार शाम करीब सात बजे वह पानी भरकर ला रहा था। इसी दौरान सड़क पर फर्राटा भर रहे हाईस्कूल के एक छात्र ने उन्हें टक्कर मार दी, जबकि दूसरा पीछे बैठा हुआ था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर फ्रैक्चर होने के साथ ही सिर में चोटें आईं हैं। टक्कर मारने वाले किशोर महिला जिला अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी का बेटा हैं। इससे लोगों ने उसे मौके से छोड़ दिया। मनोहरलाल के साढ़ू ने किशोर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।