बदायूं। एक युवक ने लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दी है।
पीड़ित युवती कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हे। उसका आरोप है कि उसे पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर कई बार दुराचार किया। वह शादी करने को कहती तो बहाना बना देता था। युवती ने ज्यादा दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। रविवार को लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वाले लड़की को लेकर कोतवाली गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी।