फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं

Wed, 31 Aug 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में सोलह वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने दूसरे दिन मुकदमे में रेप और पाक्सो एक्ट की धाराएं दर्ज की हैं। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका की मां ने मंगलवार को अपने जेठ के लड़के अर्जुन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में पता लगा कि छात्रा से दुष्कर्म भी किया गया था।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के एक गांव की महिला के पति की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से महिला अपने जेठ के बेटे अर्जुन के साथ रहने लगी थी। पहले पति से उसके तीन बेटियां और एक बेटा था। अर्जुन से भी एक बेटा हुआ। इस वक्त उसकी उम्र करीब चार साल है। महिला दो बेटियों की शादी कर चुकी है। रविवार को वह अपने मायके गई थी। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। सोमवार रात बेटी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मंगलवार को महिला मायके से अपने गांव पहुंची। उसने अर्जुन पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया तो खुलासा हुआ कि छात्रा से शारीरिक संबंध भी बनाए गए थे। बुधवार को पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

अर्जुन बोला, मैं बेगुनाह, आरोप झूठा
वजीरगंज। पुलिस हिरासत में बैठे अर्जुन से जब बात की गई तो उसने कहा कि छात्रा की मां उसके साथ पत्नी की रहती थी। घटना वाले दिन वह पशुओं को लेकर खेत पर गया था। घर लौटा तो देखा की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका था। उसने फोन पर छात्रा की मां को खबर दी। उसने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है। उसने न तो दुष्कर्म किया है और न ही हत्या। महिला उसे छोड़ना चाहती है, इसी वजह से उस पर आरोप लगा रही है।
एसएसपी ने किया मौका मुआयना
बदायूं। बुधवार को एसएसपी सुनील सक्सेना ने भी गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया। उन्होंने छात्रा की मां से बात की इसके बाद घटना के बारे में गांव के लोगों से भी जानकारी ली। एसएसपी जब गांव के लोगों से बात कर रहे थे। इसी दौरान एसओ वजीरगंज नरेश कश्यप भी बीच में बोल पड़े। इस पर एसएसपी ने उनको फटकार दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें