फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाबू ने माना, झूठी गवाही दी थी

Fri, 19 Dec 2014 11:46 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दूसरे गवाह रामबाबू ने भी झूठ बोला था। इसे उसे पूछताछ के दौरान स्वीकार भी कर लिया। क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि रामबाबू उस रात मौके पर नहीं था। बावजूद इसके उसका नाम एफआईआर में दर्ज कर उसे गवाह बनाया गया। एफआईआर में रामबाबू की ओर से यह भी कहा गया कि जब पप्पू और नजरू के बीच झड़प हुई तो वह मौके पर था।
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज कांड में छह महीने बाद 11 दिसंबर को सीबीआई ने स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। इसमें पांचों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई है और लड़कियों द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई है। क्लोजर रिपोर्ट में सीबीआई ने साफ कहा है कि घटना की रिपोर्ट फर्जी दर्ज कराई गई। जिस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई उससे पहले आरोपियों के नाम बदल-बदल कर चार तहरीरें लिखी गईं। विवेचना के दौरान दो तहरीरें मिल भी गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें