फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मी की पत्नी की चेन सरेआम लूटी

Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-शहर में संतोख सिंह चौराहे के पास हुई वारदात
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के व्यस्त इलाके संतोख सिंह चौराहे के पास सरेआम पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली। लूट करने के बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए। 
विज्ञापन

एसके इंटर कॉलेज फील्ड के पास सरकारी आवास संख्या ई-22 में रहने वाले नरेश कुमार पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी राजवाला सोमवार दोपहर घर से खरीदारी करने निकली थीं। वह ओवर ब्रिज के पास संतोख सिंह चौराहा के पास पहुंचीं तभी अचानक बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। चेन का वजन एक तोला से ज्यादा था। लूट करने के बाद बाइक सवार दोनों लुटेरे बाइक से भाग निकले। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें