फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग सख्त 66  पर एफआईआर दर्ज कराई

Sun, 14 Aug 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली विभाग के छापामार दस्तों ने की 72 उपभोक्तों की बिजली गुल
बिजली विभाग की स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कठोर कार्रवाई से उपभोक्ता सकते में 
 बिजली विभाग बकाया वसूली को लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाया है। बदायूं शहर और उझानी सर्किल में बिजली विभाग ने कठोर कार्रवाई करते हुए 66 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सबसे अधिक एफआईआर बकाया के मामले में की गई हैं। यहां बता दें कि शहर में निकले बिजली विभाग के दस्तों ने विभिन्न मोहल्लों में बकाया को लेकर 72 उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी।  
बिजली विभाग द्वारा प्रत्येक माह 24 करोड़ की बिजली खपत में केवल आठ-नौ करोड़ ही हासिल कर पाता है। इस चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उच्चाधिकारियों के कठोर निर्देशों से परेशान विभाग ने भी बेहद कठोर रवैया अपनाया है। शहर में तैनात एक्सईएन छैल बिहारी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीमों ने जहां 72 कनेक्शन एक ही दिन में काट डाले, वहीं कनेक्शन धारकों से बकाया वसूली पर खास जोर दिया। इसके अलावा बसूली और बिजली चोरी के मामले में 36 उपभोक्ताओं पर एफआईआर कराई हैं। इनमें आठ एफआईआर कुरऊ देहात की हैं, बाकी एफआईआर शहर के विभन्न मोहल्ले की हैं। अधिक एफआईआर बकाया को लेकर कराई गई हैं। बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों पर भी संबंधित थाने में एफआईआर कराई गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उझानी सब स्टेशन के एसडीओ छैलबिहारी लाल के निर्देशन में भी बकाया वसूली का अभियान चलाया गया। कनेक्शन धारकों की जांच कराई गई। असरासी देहात क्षेत्र में 20 और उझानी क्षेत्र में 10 कुल 30 एफआईआर कराई गई। इस तरह जिले में बदायूं और उझानी सब स्टेशन क्षेत्र में 66 रिकार्ड एफआईआर कराई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें