फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के दबंग दमन दल  ने पकड़े सात सटोरिए

Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस के दबंग दमन दल  ने पकड़े सात सटोरिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने की धरपकड़
 पिछले काफी समय से चल रहे सट्टे के धंधे का पुलिस के दबंग दमन दल ने शनिवार रात भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने धंधेबाजों के ठिकाने पर देर रात तक दबिश दी। सात सटोरियों को रंगेहाथ दबोच लिया। कोतवाली से पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया लेकिन दबंग दमन दल ने धरपकड़ अभियान जारी रखा। नकदी और पर्चियों के साथ पकड़े गए सटोरियों का पुलिस ने रविवार सुबह में चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर दबंग दमन दल के प्रभारी इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले सट्टाकिंग के घर पर दबिश दी। सट्टा किंग तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने एक-एक करके कई मोहल्लों में छापामार कर सटोरियों को पकड़ना शुरू कर दिया। ज्यादातर सटोरियों के ठिकानों पर दबंग दमन दल को सट्टे की पर्चियां, दो कैलकुलेटर, चार सेलफोन और 11 हजार दो सौ रुपये नगद बरामद किया। पकड़े गए सटोरियों में मोहल्ला नझियाई निवासी राधेश्याम, विजय, पप्पू, देवकीनंदन, गांव मिहौना का नेतराम, छतुइया निवासी सुनील और रामलीला नगला इलाके का उदयवीर शामिल है। सटोरियों से पुलिस ने कोतवाली में पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान सटोरियों ने कुछ धंधेबाजों के नाम भी पुलिस को बताए। फरार धंधेबाजों के हालांकि नाम उजागर नहीं किए गए हैं, लेकिन पुलिस को कहना है कि उन्हें भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। कोतवाली में सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सट्टा किंग एनडीपीएस के केस में जेल में बताया गया है। दबंग दमन की कार्रवाई के दौरान देर रात तक धंधेबाजों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें