फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों में दौड़ी पुलिस, हाथ खाली

Mon, 09 Nov 2015 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का दावा बदमाश ट्रेस हुए, गिरफ्तारी जल्द
विज्ञापन



कस्बे के वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला प्रेमनगर में युवा सर्राफ श्रवण गुप्ता की घर से दुकान पर जाते वक्त रविवार सुबह 10 बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो बदमाश श्रवण गुप्ता से नकदी और जेवरों से भरा बैग भी लूट ले गए थे। इसमें करीब 30 लाख रुपये का माल था। वर्क आउट के लिए एसएपी सौमित्र यादव ने एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमों को लगाया था।
पुलिस का दावा है कि बदमाश को अंजाम देने वाले बदमाश ट्रेस हो गए हैं। घटना के बाद बदमाश बेलाडांडी पुल होते हुए भागे थे। सोमवार को बरेली और शाहजहांपुर के कई इलाकों में दबिश दी गई। जल्द बामशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दो संदिग्धों से हो रही पूछताछ
दातागंज। व्यापारी श्रवण गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस संदेश के आधार पर दो लोगों से पूछताछ कर रही है। शक के आधार पर जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें एक दातागंज का ही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने की चेतावनी
बदायूं। राष्ट्रवादी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर व्यापारी श्रवण गुप्ता की हत्या और लूट का खुलासा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया जाएगा। मनोज गुप्ता का कहना है कि जिले में अराजकता का माहौल है। चोरी, लूट और हत्या की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। उन्होंने पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर बेमियादी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें