पुलिस ने अपनी लाज बचाने के लिए पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया। एसओ गंगा सिंह यादव इस संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दहगवां की कुरैशी बस्ती में प्रतिबंधित पशु काटा जा रहा है। एसआई जितेंद्र सिंह दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां लोगों ने पुलिस को बस्ती में नहीं घुसने दिया। बस्ती के लोग एकजुट हो गए और पुलिस को दौड़ा दिया। बाद में थाने से और फोर्स बुलाया गया। पुलिस और बस्ती के लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। आखिरकार पुलिस को मौके से बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस के इस रवैये से एक पक्ष के लोगों में गुस्सा है। वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।
इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। संबंधित एसओ से जानकारी लेने के बाद मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
-मुन्ना लाल, एसपी देहात