फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी शराब बनाने की फैक्ट्री, दो लोग गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2017 11:04 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह गांव अथइया के जंगल में दबिश देकर एक खेत से देशी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ ली। दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से उपकरण और शराब बरामद की गई है।      
विज्ञापन

सब इंसपेक्टर संजय शर्मा और प्रयागराज सिंह ने सुबह अथइया गांव में मोरपाल की तलाश में दबिश दी। घर पर मोरपाल तो नहीं मिला लेकिन घरवालों ने उसके खेत में होने की बात पुलिस से कही। पुलिस खेत में पहुंची तो मोरपाल और उसका भाई गजराज शराब की भट्ठी चलाता मिला। चार-पांच पीपों में लहन भी भरा था। मोरपाल और गजराम ने बेचने के लिए देशी शराब के करीब एक दर्जन पाउच भी तैयार कर लिए थे। पुलिस ने लहन को मौके पर ही बहा कर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गजराम और मोरपाल सगे भाई हैं। दोनों इससे पहले भी देशी शराब बनाने के धंधे में पकड़े जा चुके हैं। मोरपाल पिछले दिनों भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था लेकिन उस वक्त माल बरामद नहीं होने की वजह से एक नेता ने मामला रफा दफा करा दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें