भूदेवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में विचार रखे।
छात्रों ने कहा कि चुनाव के दौरान नेता वोट हासिल करने के लिए मतदाताओं को तमाम तरह से रिझाने को कोशिश करते हैं। चुनाव होने के बाद ये वोटर को पहचानते तक नहीं हैं। इस लोकतांत्रिक देश में सभी को स्वतंत्र होकर मतदान करने का पूर्ण अधिकार है। अगर हर आदमी अपने मत का सदुपयोग करेगा को फर्जी वोटिंग नहीं होगी। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार, शोभित सक्सेना, जूली गुप्ता ने किया। निर्णायक मंडल में लटूरी लाल, संजीव माथुर, जयनारायण चौरसिया, गीता रानी शामिल रहीं।
कॉलेज के उपाध्यक्ष भगवानदास गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, शिवम माहेश्वरी, मोरपाल, कुलदीप तिवारी, राहुल सिंह, आरती वार्ष्णेय, सतीश माहेश्वरी, प्रदीप सक्सेना, अवनेश पाल, सागर सक्सेना, सिराज अहमद, जेपी शाक्य, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।